फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम के वाटर वर्क्स परिसर में लगेगा पेट्रोल पंप

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। वाटर वर्क्स में पेट्रोल पंप बनाने का रास्ता साफ होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। इसके तहत नगर आयुक्त विजय कुमार ने जलकल विभाग के अधिकारियों के साथ वाटर वर्क्स का शुक्रवार को निरीक्षण किया। पेट्रोल पंप के लिए वाटर वर्क्स में स्थान का भी चिह्नांकन कर लिया गया है।
विज्ञापन

नगर निगम के वाटर वर्क्स में पेट्रोल पंप लगाने की कवायद एक वर्ष पूर्व नगर आयुक्त विजय कुमार ने शुरू की थी। पेट्रोल पंप की कागजी प्रक्रिया पूरा करने में करीब एक वर्ष का समय लगा। कार्रवाई पूरी होने के साथ ही पेट्रोल पंप लगाने की कार्रवाई शुक्रवार से शुरू कर दी गई। जलकल विभाग के अंदर वर्कशॉप के समीप स्थित भूखंड पर पेट्रोल पंप लगाया जाएगा।
यहां अभी तक नगर निगम के कंडम वाहन खड़े होते थे। कंडम वाहनों को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। पेट्रोल पंप 15 हजार लीटर की क्षमता का होगा। इसके लिए नगर निगम द्वारा डीजल भरने के लिए लोहे का टैंक और वाहनों में डीजल भरने की मशीन भी मंगा ली गई है। नगर निगम के वाहनों के लिए प्रतिदिन 12 सौ से लेकर 15 सौ लीटर डीजल की जरूरत पड़ती है। यह डीजल अभी तक एक पेट्रोल पंप से मंगाया जाता है, जिससे निगम को दो रुपये का कमीशन देना पड़ता था। अब नगर निगम का खुद का पेट्रोल पंप होने पर प्रतिदिन तीन हजार रुपये तक का कमीशन बचेगा।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप 15 से 20 दिन में शुरू करा दिया जाएगा। मशीनें मंगा ली गई है। कंडम वाहन खड़े करने वाले स्थान को खाली कराने के निर्देश जारी कर दिए गए है। पंट्रोल पंप शुरू होने से विभाग को प्रतिदिन लगभग तीन हजार रुपये की बचत होगी।
विज्ञापन

विजय कुमार, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें