फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पालतू कुत्ते ने पकड़वाया चोर, साथी नकदी-जेवर लेकर फरार

Fri, 11 Sep 2026 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र के नगला मिर्जा बड़ा में एक पालतू कुत्ते की सतर्कता से एक चोर पकड़ा गया। कुत्ते के भौंकने पर परिवार जाग गया और उन्होंने एक चोर को रंगेहाथ पकड़ लिया। एक अन्य आरोपी फरार है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

यह घटना 31 अगस्त की रात की है। उर्मिला देवी ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर की छत पर सो रही थीं। आधी रात को छत पर बंधा उनका पालतू कुत्ता अचानक जोर-जोर से भौंकने लगा। अनहोनी की आशंका में मां-बेटे नीचे पहुंचे। उन्होंने देखा कि एक युवक कमरे में अलमारी का ताला तोड़कर चोरी कर रहा था। लेकिन भूपेंद्र ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।
पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम सूरज बताया। वह आंबेडकर पार्क, थाना रामगढ़ का निवासी है। सूरज ने बताया कि चोरी में उसका साथी शिवा उर्फ शिब्बा भी शामिल था। शिवा परिवार के नीचे आने से पहले ही नकदी और जेवरात लेकर फरार हो चुका था।
विज्ञापन

उर्मिला देवी के अनुसार 20 हजार रुपये, चार चांदी के सिक्के, एक सोने की अंगूठी और एक जोड़ी चांदी की पायल गायब है। नगर क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि रामगढ़ थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें