फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कई मोहल्लों में पानी के लिए तरसे लोग

Mon, 19 Feb 2024 12:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नहर से पानी की सप्लाई बंद होने के कारण रविवार को शहर के कई इलाकों में पानी की सप्लाई पूरी तरह से नहीं हो सकी। इस कारण निगम के अधिकारियों को पानी की टेंकरों से सप्लाई करने को विवश होना पड़ा। नगर निगम अफसरों का कहना है कि सोमवार को सुबह तक सप्लाई सुचारू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन



फिरोजाबाद शहर को गंगाजल की आपूर्ति पिछले कुछ दिनों से पूरी तरह से नहीं मिल पा रही है। क्योंकि पहले झील में पानी कम होेने के कारण दिक्कत रही। वहीं अब दस दिन तक नहर को बंद रखे जाने के कारण झील से सप्लाई होने के कारण दिक्कत आ रही है।नगर निगम के जलकल विभाग के अधिकारी शहर की जलापूर्ति को सुचारू किए जाने के लिए कवायद करते दिखाई दिए। रविवार को विभवनगर पानी की टंकी को 40 प्रतिशत ही भरी जा सकी। इसके कारण इस टंकी से जुडे क्षेत्र विभव नगर,कौशल्यानगर,रामकृष्ण नगर,टापा पैठ सहित आसपास के इलाके को पानी की सप्लाई भरपूर मात्रा में नहीं मिल सकी। सैलई स्थित पानी की टंकी भी पूरी नहीं भरी जा सकी।

नगर के हनुमान जलाशय आधा ही भरने के कारण जलापूर्ति पूरे समय तक नहीं की जासकी। लेबर कालोनी टंकी का पानी भरपूर मिला। लेकिन नगला बिश्नू एवं गढैया पेयजल टंकियों के साठ प्रतिशत ही पानी मिलने के कारण यहां भी लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। नगर निगम के अफसरों को जिन इलाकों से पानी की किल्लत की सूचना मिली। उन क्षेत्रों में टैंकरों को भेजकर पानी की आपूर्ति कराई गई। नगर निगम जलकल विभाग के सहायक अभियंता मुंशीलाल वर्मा ने बताया कि रविवार को कुछ क्षेत्रों से पानी की सप्लाई टंकियों में कम होने के कारण पानी की शिकायत मिली थी। उन इलाकों में टैंकरों से आपूर्ति कराई गई है। आमजन को पानी की किल्लत नहीं होने पाए इसका इंतजाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें