फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सही सड़क के नवीनीकरण पर लोगों ने जताया एतराज

Mon, 01 Sep 2025 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सही सड़क के नवीनीकरण का क्षेत्रीय लोगों ने विरोध किया है। क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक सही स्थिति वाली सड़क नवीनीकरण से सरकारी धन की बर्बादी के साथ ही नीचे तल वाले भवनों में जलभराव की समस्या उत्पन्न होगी। इस आशय का एक शिकायती पत्र महापौर एवं नगर आयुक्त को दिया गया है।
विज्ञापन

वार्ड संख्या 31 के हिस्सा सेक्टर एक के अंतर्गत राज्य वित्त की धनराशि से सही स्थिति वाली सड़क का नवीनीकरण कराया जा रहा है। जबकि नवीनीकरण को चिहिंत भवन संख्या 604 से लेकर 657 तक सड़क व गली पूरी तरह से सही स्थिति में है। वहीं सड़क नवीनीकरण से नीचे पर स्थित 50 से अधिक भवनों में जलभराव की समस्या हो जाएगी। क्षेत्रीय लोगों बृजमोहन दुबे, नीरज प्रताप सिंह,चंद्रपाल शास्त्री,संजय परमार और रिंकू जैन आदि ने महापौर एवं नगर आयुक्त को शिकायती पत्र में सड़क नवीनीकरण कार्य को रुकवाने की मांग की है। अन्यथा की स्थिति में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। वहीं शिकायत के आधार पर एक्सईएन निर्माण आशीष शुक्ल के मुताबिक चिह्नित सड़क की वस्तुस्थिति जांच कराने एवं समुचित कार्रवाई की जाएगी।
पार्षद सुनील मिश्रा ने बताया कि आरोप पूरी तरह से निराधार है। अभी सड़क का काम शुरू नहीं किया गया है। पहले सीवर लाइन डाली जाएगी।इसके बाद सड़क निर्माण कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें