फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गली-नाली निर्माण की मांग, धरने पर बैठे बालाजी नगर के लोग

Fri, 29 May 2026 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
बालाजी नगर में धरना पर बैठे लोगों को समझातीं, महापौर कामिनी राठौर विभाग - फोटो : बालाजी नगर में धरना पर बैठे लोगों को समझातीं, महापौर कामिनी राठौर विभाग
विज्ञापन
फिरोजाबाद। गली निर्माण की मांग को लेकर वार्ड संख्या 29 के मोहल्ला बालाजी नगर में लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन की सूचना के बाद महापौर कामिनी राठौर मौके पर पहुंची। महापौर द्वारा गली निर्माण के लिए आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया गया।
विज्ञापन

वार्ड 29 से जुड़े मोहल्ला बालाजी नगर के लोग कई साल से कच्ची गली को पक्का कराने एवं नाली निर्माण के लिए निगम के चक्कर काट रहे हैं। कच्ची गली से जुड़ी समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज लोग शुक्रवार को मुख्य मार्ग पर धरना पर बैठ गए। क्षेत्रीय लोगों द्वारा धरना प्रदर्शन की सूचना के बाद महापौर कामिनी राठौर निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची। महापौर ने धरना पर बैठे क्षेत्रीय लोगों को गली निर्माण के कार्यवाही का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। एक्सइएन निर्माण बिजेंद्र पाल सिंह, क्षेत्रीय अवर अभियंता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें