फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करबला के लोगों ने नगर आयुक्त से मांगा पानी

Sat, 25 Mar 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
नगर आयुक्त को समस्या बताते करबला के बाशिंदे।
विज्ञापन
मोहल्ला करबला के लोग पूर्व सभासद बाबू राम निशंक के नेतृत्व में नगर निगम कार्यालय पहुंचे। नगर आयुक्त प्रमोद कुमार से भेंट की। तीन दिन से पीने का पानी नहीं आने पर रोष जाहिर किया। नगर आयुक्त ने पेयजल के सुधार का भरोसा दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला करबला में तीन दिनों से पीने का पानी नहीं आ रहा है। गली नं. छह और सात में आज तक कोई सबमर्सिबल नहीं लगाया गया। टंकी से पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती है। इसके कारण पानी की तलाश में लोगों को भटकना पड़ता है। करबला क्षेत्र के पूर्व सभासद बाबूराम निशंक के नेतृत्व में नागरिकों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर पानी की किल्लत को दूर कराने की मांग की। इस दौरान प्रमोद कुमार, योगेश कुमार, बबलू कुमार, रवि शंखवार, कुंवरपाल सिंह, अभिषेक कुमार, मुश्कान, ताराबती, मुकेश कुमार,अनीता देवी, जगदीश प्रसाद, मीरा देवी,शीला देवी, सीता रानी, सुकुमारी आदि रहीं।।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें