फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लढुपुरा में एलटी विद्युत लाइन पर कपड़े सुखा रहे लोग

विज्ञापन
गांव लडूपुरा में विद्युत केबिल पर सुखाएं गए कपड़ै। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सिरसागंज क्षेत्र के अंतर्गत विद्युत उपकेंद्र गुरुकुल से जुडे़ गांव लढुपुरा में विद्युत निगम की टीम निरीक्षण करने पहुंची। टीम को यहां महिलाएं एलटी लाइन क ी केबल पर कपड़े सुखाते मिलीं। अधिकारी इस दृश्य को देखकर चौंक गए। आपत्ति पर महिलाओं ने विद्युत लाइन से कपड़े हटाना शुरु कर दिए। टीम ने एक विद्युत उपभोक्ता को नोटिस देकर एफआईआर की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ग्राम लढुपुरा में घरों के सामने से होकर गुजर रहीं एलटी लाइन की केबलों पर महिलाएं कपड़े सुखाने ड़ाल देती हैं। एसडीओ डीके राजपूत के निर्देशन में विद्युत निगम की टीम यहां निरीक्षण करने पहुंची। टीम ने देखा कि केबलों पर कपड़े सुखाए जा रहे हैं। एसडीओ ने बिजली उपभोक्ता राजकुमार के निवास पर नोटिस थमाया। साथ ही चेतावनी दी कि भविष्य में लाइन पर कपड़े सुखाते मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। कार्रवाई पर अन्य लोगों ने भी लाइन से कपड़े हटा लिए।
एसडीओ डीके राजपूत ने कहा कि एलटी लाइन पर कपड़े ड़ालना, मौत को दावत देन जैसा है। इससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। लाइन पर कपड़े सुखाते मिलने पर एक ग्रामीण को नोटिस जारी किया गया है। लाइन पर कपड़े सुखाते मिलने पर संबंधितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें