फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ट्रेनों में जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे लोग

Thu, 23 Oct 2025 12:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
टूंडला स्टेशन पर सीमांचल एक्सप्रेस के स्लीीपर कोच में चढ़ने का प्रयास करते रेलयात्रीसंवाद - फोटो : टूंडला स्टेशन पर सीमांचल एक्सप्रेस के स्लीीपर कोच में चढ़ने का प्रयास करते रेलयात्री संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टूंडला। दिवाली के बाद भी बिहार जाने वाली ट्रेनों के हालात बदले नहीं हैं, अपितु और भी पहले से खराब हो गए हैं।
छठपूजा पर जाने वाले लोगों की संख्या में खासा इजाफा हुआ है। इससे दिल्ली, आगरा की ओर से आने वाली सभी ट्रेनें खचाखच चल रहीं हैं। रेल प्रशासन द्वारा चलाई गईं स्पेशल व विशेष एवं त्योहार विशेष ट्रेनें भी नाकाफी साबित हो रहीं हैं। ऐसे में रेलयात्री जान जोखिम में डालकर ट्रेन के दरवाजों पर खडे़ होकर लटककर यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन

दिवाली के बाद पूर्वांचल व बिहार का प्रमुख त्योहार छठ पूजा पर्व में दो दिन शेष बचे हैं। ऐसे में नई दिल्ली, दिल्ली व मुंबई, जयपुर, आगरा की ओर से आने वाली प्रमुख ट्रेनों में भारी भीड़ है। एसी व स्लीपर क्लास में भी यात्रियों को चढ़ने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। यात्री कोच के दरबाजों, शौचालय व दो कोचों के बीच वाला खाली स्थान पर बैठकर यात्रा करने को मजबूर हैं। त्योहार के दौरान लोकल यात्रियों को ट्रेन में भीड़ से बचने के लिए टैक्सी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें