जसराना के गांव नगला खुशहाल में दिखा विशालकाय मगरमच्छ
जसराना। नगला खुशहाल के बाहर धान के खेत में विशालकाय मगरमच्छ घुस आया। जानकारी पर वन विभाग और वाइल्डलाइफ एसओएस की टीम ने माैके पर पहुंचकर मगरमच्छ को पकड़ लिया।
सुबह खेतों की तरफ जा रहे कुछ लोगों ने धान के खेत में मगरमच्छ को देखा। मगरमच्छ को देखकर लोग घबरा गए। माैके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई जिनमें से कुछ लोगों ने मगरमच्छ को पकड़ने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। सूचना पर वन विभाग और वाइल्डलाइफ एसओएस की टीम पहुंची। टीम मगरमच्छ को पकड़कर अपने साथ ली गई। इसके बाद लोगों ने राहत महसूस की।
रेंजर आशीष कुमार ने बताया नहर के रास्ते मगरमच्छ खेत तक पहुंच गया। लोगों ने उसे देखकर वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर वन विभाग और वाइल्ड लाइफ एसओएस की टीम पहुंची। मगरमच्छ को पकड़ने के बाद झाल गोपालपुर नहर में छोड़ दिया गया है।