फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीए बनाएगा प्रदेश मेें सरकार : रामगोपाल यादव

Thu, 01 May 2025 12:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
गंगलई में विकास कार्यों का लोकार्पण करते सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव।  - फोटो : गंगलई में विकास कार्यों का लोकार्पण करते सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद प्रो.रामगोपाल यादव ने कहा कि आगामी 2027 में प्रदेश में पीडीए की सरकार बनेगी। क्योंकि प्रदेश की जनता भाजपा की गलत नीतियों को अच्छी तरह से समझ गई है।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव हाथवंत ब्लाक के ग्राम रानीपुर के गंगलई में प्रधान राजन कोरी की अध्यक्षता में आयोजित पीडीए की बैठक में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इससे पूर्व गांव में कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है सपा को हर वर्ग को साथ लेकर चलती है। सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव ने कहा कि सपा हर वर्ग के साथ है। पार्षद मनोज शंखवार ने सभी का स्वागत किया। . इस दौरान पूर्व एमएलसी. डॉ.दिलीप यादव ,पूर्व विधायक रामवीर सिंह यादव ,पूर्व विधायक रमेश चंचल ,योगेश गर्ग ,रामकुमार शंखवार ,शांतिदास शंखवार ,संजीव कुमार,सीताराम , विपिन शंखवार ,लक्ष्मण कुमार ,गौरव कुमार ,राजू कठेरिया मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें