नगरपालिका के सामने धरने पर बैठे किसान यूनियन के पदाधिकारी।
- फोटो : नगरपालिका के सामने धरने पर बैठे किसान यूनियन के पदाधिकारी।
शिकोहाबाद। अतिक्रमण और समस्याओं का समाधान न होने पर भारतीय किसान यूनियन ने बुधवार का संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले नगरपालिका के सामने धरना-प्रदर्शन किया। नगरपालिका के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया।
तहसील तिराहे से लेकर स्टेशन रोड, एटा चौराहा, मैनपुरी चौराहा, रूकनपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण के चलते पैदल गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। बुधवार को किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र यादव के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया। काफी संख्या में किसान नेता नगरपालिका के सामने धरना दिया। पुष्पेन्द्र यादव ने कहा कि विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन का जमकर बंदरबांट हो रहा है। अतिक्रमण की समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। पालिका के राजस्व निरीक्षक अजीत कुमार यादव, कार्यालय अधीक्षक हृदयराम यादव समेत कुलदीप यादव ने लिखित में आश्वासन दिया कि 7 मई से अतिक्रमण हटाया जाएगा। इस अवसर पर योगेश यादव, सीपी सिंह, ओमवीर सिंह, अखिलेश शर्मा, ओमवीर सिंह, अजय मोहन शर्मा, योगेश कुशवाहा पदाधिकारी मौजूद रहे।