फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2631 किसानों को सवा करोड़ से अधिक की क्षतिपूर्ति का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ वर्ष 2020 के 2298 किसानों को 86.60 लाख से अधिक क्षतिपूर्ति का भुगतान किया गया। जबकि मिर्च की फसल का उत्पादन करने वाले 333 किसानों को 39.87 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति का भुगतान एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ने किया। किसानों को जागरूक करने को मंगलवार को विकास भवन से प्रचार वाहन रवाना किया।
विज्ञापन

सीडीओ चर्चित गौड़ ने विकास भवन के बाहर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन 20 जुलाई तक सभी नौ ब्लाकों में रहकर किसानों को जागरूक करेगा। किसानों से आह्वान किया कि वह योजना का लाभ उठाएं। उप निदेशक कृषि प्रसार डा. हंसराज ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ 2020 के अंतर्गत जिले के सर्वाधिक क्षतिपूर्ति प्राप्त करने वाले किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी के जिला प्रबंधक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि रबी 2020-21 के सीजन में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। शीघ्र ही इसका भुगतान किसानों को किया जाएगा। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह, जिला कृषि रक्षाधिकारी डॉ. योगेंद्र कुमार, हरेंद्र, जितेंद्र, चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश कुशवाह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें