फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: तिरंगा यात्रा में गूंजे देश भक्ति के नारे

Tue, 27 May 2025 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा निकालते हुईं महिलाएं एवं अन्य। सोर्स संवाद
विज्ञापन
शिकोहाबाद। ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में नगर में राष्ट्र सेविका समिति द्वारा नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा रीठरा वाले मंदिर से शुरु होकर बड़ा बाजार, स्टेट बैक तिराहा, नारायण होटल, तहसील तिराहा स्थित शहीद स्मारक पर जाकर संपन्न हुई।
विज्ञापन



यात्रा का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष रानी गुप्ता व ब्लॉक प्रमुख प्रिया यादव ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराकर किया। तिरंगा यात्रा में सैकड़ो की संख्या में महिलाएं व एनसीसी कैडेट्स हुई। तिरंगा यात्रा के दौरान महिलाएं हाथों में तिरंगा लेकर व भारत माता की जय व वंदे मातरम के जयकारों के उद्घोष लगाते हुए चल रहीं थी। कार्यक्रम की संयोजिका नीता धनगर ने कहा कि आतंकवादियों ने पहलगाम में हमारी बहनों की मांग के सिंदूर उजाड़े थे। जिसका बदला भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के रूप में लिया है। इस अवसर डॉ. स्नेहलता चतुर्वेदी, नीलेश सिंह, अंजना चौहान, माधुरी भारद्वाज, सोनम गिहार, नीतू, मीना शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें