फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बुखार और पेट दर्द के बढ़े मरीज, खांसी कर रही परेशान

Wed, 23 Apr 2025 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में लगी मरीज की कतार। संवाद।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। तापमान बढ़ने के साथ ही सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में पेट दर्द, डायरिया और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। बुधवार मेडिकल कॉलेज में 500 से ज्यादा मरीज आए। बाल रोग विभाग में भी 220 से अधिक बच्चे उपचार लेने पहुंचे। इधर, वार्ड भी कई दिनों से फुल चल रहे हैं।
विज्ञापन

फिजिशियन डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि तेज धूप की वजह से लोगों की सेहत प्रभावित होती है। अधिकतर मरीज पेट दर्द, दस्त, उल्टी से पीड़ित मिल रहे हैं। इस मौसम में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। लापरवाही खतरनाक हो सकती है। शरीर में पानी की कमी से निर्जलीकरण की समस्या बढ़ रही है। बालरोग विशेषज्ञ डॉ. एलके गुप्ता ने बताया कि बच्चों में डायरिया अधिक मिल रहा है। उल्टी-दस्त के कारण शरीर में पानी की कमी भी आ रही है। ऐसे बच्चों को ओआरएस के साथ ही ग्लूकोज भी दी जा रही है। दो फीसदी बच्चों को भर्ती करने की आवश्यकता पड़ रही है।
विज्ञापन





बरतें सावधानी-
- अधिक से अधिक पानी पीएं।
-धूप में निकलते समय चश्मे व छाते का प्रयोग करें।
- घर में बने पेय पदार्थों लस्सी, नींबू इत्यादि का प्रयोग करें।
- ओआरएस घोल का सेवन करें।
- रसीले मौसमी फलों को भोजन में शामिल करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें