उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बारिश के बाद संक्रामक रोगों का ग्राफ तेजी से बढ़ गया है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या वृद्धि हुई है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग मरीजों में हाई फीवर, सर्दी, जुकाम, खांसी, जकड़न, टाइफाइड, उल्टी दस्त से परेशान है। बुखार के मरीजों में डेंगू और चिकनगुनिया जैसे लक्षण देखने को मिल रहे हैं। इस कारण चिकित्सक अधिकांश मरीजों की जांच करा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज की पैथोलॉजी में पांच दिन में 10410 जांच हो चुकी हैं।
मौसमी बीमारियां बढ़ने के कारण हर रोज 1200 से ज्यादा मरीज उपचार कराने के लिए मेडिकल कॉलेज में पहुंच रहे हैं। इसमें से 500 मरीज बुखार और पेट दर्द से पीड़ित होकर मेडिसन विभाग मे आ रहे हैं। गंभीर मरीजों को उपचार के लिए भर्ती किया जा रहा है। चिकित्सक तीन दिन बाद बुखार से राहत न मिलने पर खून जांच की सलाह दे रहे हैं।