फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: डेढ़ माह में मरीजों ने खा लीं बीपी की 5 हजार गोलियां

Sun, 15 Feb 2026 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जनपद में तापमान के उतार-चढ़ाव ने उच्च रक्तचाप (बीपी) के मरीजों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मेडिकल कॉलेज के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी और 13 फरवरी तक बीपी के करीब 1250 नए मरीज चिह्नित किए गए हैं, जो अब तक 5 हजार से अधिक गोलियां खा चुके हैं।
विज्ञापन

इनमें एम्लोडीपिन (1550), एस्प्रिन (1250), क्लोपिरेल (1200) और रामिप्रिल (1040) जैसी दवाओं का सर्वाधिक वितरण हुआ है। मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार ने चेतावनी दी है कि बीपी बढ़ने से दिल का दौरा, ब्रेन हेमरेज और लकवा जैसे गंभीर खतरे बढ़ जाते हैं। वजन अधिक होना, ज्यादा नमक, तनाव और तंबाकू का सेवन इसके मुख्य कारण हैं।
वहीं मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. नवीन जैन ने बताया कि अस्पतालों में दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था है, लेकिन मरीजों को स्ट्रोक और गुर्दे की समस्याओं से बचने के लिए नियमित दवा और बेहतर जीवनशैली अपनाने की जरूरत है। शरीर में झनझनाहट, सिर दर्द या बेचैनी महसूस होने पर तुरंत चिकित्सीय परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें