फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: भगवान मुनिसुव्रतनाथ का निर्वाण लाडू महोत्सव मनाया

Sun, 15 Feb 2026 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
नसियाजी मंदिर में आयोजित लाडू महोत्सव में मौजूद श्रद्धालु। स्रोत: मंदिर कमेटी - फोटो : नसियाजी मंदिर में आयोजित लाडू महोत्सव में मौजूद श्रद्धालु। स्रोत: मंदिर कमेटी
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शीतलनाथ दिगंबर जैन रत्नत्रय जिनालय नसियाजी में चतु पुरुषार्थ महोत्सव भक्तिभाव से मनाया गया। महोत्सव में भगवान मुनिसुव्रतनाथ का निर्वाण लाडू श्रद्धापूर्वक चढ़ाया गया। कार्यक्रम जैन मुनि अमित सागर और गणिनी आर्यिका विजयमती माताजी के सानिध्य में हुआ।
विज्ञापन

मंत्रोच्चारण के साथ दस तीर्थंकरों का प्रासुक जल से जिनाभिषेक एवं शांतिधारा की गई। समृद्धि जैन ने णमोकार मंत्र और आयुषी जैन ने गुरु वंदना प्रस्तुत की। भगवान के निर्वाण कांड के पश्चात प्रथम अष्ट द्रव्य से सुशोभित निर्वाण लाडू अमित जैन के साथ सभी जिनभक्तों ने चढ़ाया।
इस अवसर पर इंद्र कुमार जैन, प्रवीण जैन, अशोक जैन, राजेश जैन सरल, संजय जैन, श्याम सुंदर जैन, चंद्र प्रकाश जैन, प्रवीण जैन मनोहर, मोहित जैन, आदीश जैन, राज जैन और नितिन जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन




एका में मनाया मोक्ष कल्याणक दिवस
एका। दिगंबर जैन मंदिर पर जैन धर्म के 20वें तीर्थंकर भगवान मुनिसुव्रत नाथ का मोक्ष कल्याणक दिवस पर निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। एका दिगंबर जैन मंदिर पर जैन भक्तों द्वारा पीत वस्त्र धारण कर विराजमान महावीर भगवान सहित तीर्थंकरों का प्रक्षालन करने के बाद शांत धारा की गई। इस अवसर पर दिगंबर जैन मंदिर अध्यक्ष सुनील कुमार, शांति देवी, अनिल कुमार, अंजली देवी, नितिन जैन, प्रीति जैन आदि थे। संवाद


खैरगढ़ में भी मनाया निर्वाण महोत्सव
खैरगढ़। मुनिसुब्रत नाथ दिगंबर जैन मंदिर पर भगवान मुनिसुव्रतनाथ का मोक्ष कल्याणक दिवस के पावन पर्व पर निर्माण लाडू चढ़ाया गया। शांतिधारा के बाद पूजा अर्चना के साथ निर्वाण कांड का पाठ किया गया। लाडू चढ़ाने के बाद भक्तिमय आरती एवं भजन गायन हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें