फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत विभाग की मनमानी ने बढ़ाई राहगीरों की मुसीबत

Tue, 12 Apr 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
गांधी पार्क के निकट खोदी पड़ी सड़क
विज्ञापन
 विद्युत विभाग की मनमानी ने एक बार फिर राहगीरों की मुसीबत बढ़ा दी है। अंडरग्राउंड केबिल डालने के लिए गांधी पार्क की सड़क को खोद दिया गया। जगह-जगह गहरे गड्ढे होने और सड़क पर मिट्टी के ढेर लगे होने के कारण वाहन चालक और राहगीर परेशान हैं।
विज्ञापन

विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को सुचारु आपूर्ति देने के लिए शहर में भूमिगत केबिल डालने, नए ट्रांसफार्मर, नए पोल, बंच केबिल डालने का कार्य कराया जा रहा है। जेएसपी कंपनी द्वारा शहर में अंडरग्राउंड केबिल डालने का कार्य किया जा रहा है। अंडरग्राउंड केबिल डालने को पूरे शहर की सड़कें खोदी गई हैं। वहीं कार्य पूर्ण होने के बाद मानक अनुरूप सड़कें न बनने के कारण जगह-जगह से सड़कें धंस गई हैं। जेएसपी कंपनी के ठेकेदार द्वारा कई दिनों से गांधी पार्क में सड़क खोदाई का कार्य किया जा रहा था। अंडरग्राउंड केबिल डालने के लिए गांधी पार्क बिजली घर से गांधी पार्क चौराहे तक पूरी सड़क को खोद दिया गया है। सड़क खोदाने के कारण गांधी पार्क में जाम के हालात पैदा हो गए हैं। गांधी पार्क की सड़क खोदने के कारण वाहन चालकों के साथ पैदल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को यहां दिन भर जाम के हालात बने रहे। हालांकि नगर निगम अथवा विद्युत विभाग के अफसरों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें