फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड 16 में गहराया पेयजल संकट

Tue, 12 Apr 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
टूंडला में पेयजल संकट के चलते टैंकरों से आपूर्ति की जा रही है
विज्ञापन
 नगर के वार्ड नंबर 16 में पेयजल संकट खड़ा हो गया है। वार्ड के लोगों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। आलम यह है कि पेयजल की आपूर्ति टैंकरों के माध्यम से की जा रही है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 16 के शिव नगर और न्यू शिवनगर क्षेत्र में गंभीर पेयजल संकट है। यहां अधिकांश सरकारी हैंडपंप खराब पड़े हैं तो वहीं घरों में लगी सबमर्सिबल भी सूख गई हैं। लगातार गिरते भूजल स्तर के कारण दोनों मोहल्ले के लोगों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। क्षेत्रीय लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सभासद प्रवीन दीक्षित द्वारा टैंकरों से पेयजल सप्लाई कराई जा रही है। टैंकर के पहुंचते ही पेयजल भरने वालों की  लंबी लाइन लग जाती है। वार्ड के बाशिंदों ने पालिकाध्यक्षा से पेयजल  समस्या के निदान की मांग की है। मांग करने वालों में सूरजपाल, देवेंद्र सिंह, रामनरेश, लक्ष्मीकांत, होतीलाल, मनोहर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें