फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ट्रेन के अन्य कोचों व दूसरी ट्रेनों में शिफ्ट किए यात्री

Sat, 12 Aug 2023 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


टूंडला। ट्रेन के एसी ठीक न होने पर गर्मी से परेशान यात्रियों की दशा देखते हुए रेल अधिकारियों ने पहले तो यात्रियों को आनंद विहार से कानपुर तक का साधारण कोच के किराए का आश्वासन दिया, लेकिन जब यात्रियों का विरोध बढ़ा तो अधिकारियों ने बुजुर्ग, बच्चे व महिला यात्रियों को ट्रेन के दूसरे कोचों व पीछे ही जा रही अन्य ट्रेनों में शिफ्ट कर रवाना किया।

मगध एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें रहीं प्रभावित



ट्रेन को चेनपुलिंग कर बार-बार रोकने एवं टूंडला स्टेशन पर डेढ़ घंटे खड़े रहने पर ट्रेन के अन्य कोचों में सवार रेलयात्री परेशान रहे। इस ट्रेन के सोमना, अलीगढ़ स्टेशनों पर रोकने के साथ ही टूंडला स्टेशन पर डेढ़ खड़े रहने के कारण पीछे ही आ रही मगध एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों भी प्रभावित रहीं। टूंडला तक यह ट्रेन दो घंटे से अधिक प्रभावित रही।
विज्ञापन




ट्रेन का एसी फेल होने पर ये है प्रावधान



रेल अधिकारियों के अनुसार अगर ट्रेन का तकनीकी कारणों से एसी फेल हो जाता है तो वैसे ट्रेन में चलने वाली टीम सही कर लेती है, अगर सही नहीं हो पा रहा है तो ऐसी स्थिति में जितनी दूरी तक एसी खराब रहा है। उस दूरी तक नॉन एसी आरक्षण का किराया मानते हुए। क्लेम करने पर जो भी डिफरेंस होता है उसे रिफंड कर दिया जाता है।




सीबीआई में अधिकारी बताने वाले व पत्रकार ने यात्रियों को भड़काया


यात्रियों के हंगामे एवं ट्रेन को चेनपुलिंग कर बार बार रोकने से सुहेलदेव एक्सप्रेस दो घंटे से अधिक प्रभावित रही। यात्रियों को उकसाने के पीछे दो रेलयात्रियों की भूमिका रही। इसमें एक अपने आप को सीबीआई अधिकारी तथा दूसरा एक एजेंसी का पत्रकार बता रहे थे। अगर उक्त यात्री संयम से शिकायत करते हुए काम लेते तो इतने समय में कानपुर पहुंचकर उनकी समस्या का समाधान हो जाता।
विज्ञापन





ट्रेन के कोच की पावर सप्लाई में खराबी आ गई थी। यात्रियों ने सोमना व अलीगढ़ के पास ट्रेन को रोक लिया। साथ ही टीटीई को शौचालय में बंद कर दिया था। टूंडला में ट्रेन को रोकते हुए एसी सप्लाई ठीक करने का प्रयास किया गया। कानपुर में समस्या के समाधान के साथ कुछ यात्रियों को अन्य कोचों व दूसरी ट्रेनों में शिफ्ट करते हुए रवाना किया गया।



रविंद्र कुमार शर्मा, सहायक यातायात प्रबंधक, टूंडला


फोटो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें