फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: रोडवेज बस में यात्रियों को मिलेगी मोबाइल चार्जिंग की सुविधा

Sat, 15 Aug 2026 12:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
शिकोहाबादफोटो-201-रोडवेज बसों में लगे हुए चार्जिंग पॉइंट। स्रोत संवाद
विज्ञापन
शिकोहाबाद। रोडवेज बस में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। बस में सफर करने वाले यात्रियों को अब चलती बस में मोबाइल चार्जिंग की भी सुविधा मिलेगी। इसके लिए बसों में चार्जिंग पॉइंट लगाए गए हैं।
विज्ञापन

रोडवेज बस में सफर करने वाले यात्रियों को अक्सर लंबे सफर के दौरान मोबाइल की चार्जिंग खत्म होने पर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इससे निपटने के लिए रोडवेज विभाग ने बसों में चार्जिंग पॉइंट लगाए हैं।



ऑनलाइन भुगतान में भी मिलेगी सहूलियत
शिकोहाबाद। कभी-कभी यात्रा के दौरान खुले पैसों की समस्या से निजात पाने के लिए यात्री ऑनलाइन भुगतान भी करता है। ऐसे में मोबाइल चार्जिंग न होने के कारण उसे इस समस्या से भी जूझना पड़ता है। चार्जिंग सुविधा होने पर अब यात्री ऑनलाइन भुगतान भी बिना किसी रुकावट के कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन





बसों में चार्जिंग पॉइंट लगाए गए हैं। जिससे यात्रियों को सफर के दौरान मोबाइल चार्जिंग के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। - प्रेमपाल, एआरएम, शिकोहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें