फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पानी की किल्लत

Sat, 19 Jul 2025 08:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
टूंडला स्टेशन का वेटिंग हॉल का  
विज्ञापन
वेटिंग हॉल और रिटायरिंग रूम में एक घंटे तक बाधित रही सप्लाई, मरम्मत के बाद मिली राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। शनिवार सुबह टूंडला रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को करीब एक घंटे तक पानी की समस्या से जूझना पड़ा। प्लेटफॉर्म नंबर तीन और चार पर स्थित वातानुकूलित वेटिंग हॉल और रिटायरिंग रूम में सुबह 6 बजे के करीब अचानक पानी की सप्लाई रुक गई, जिससे रेलयात्री काफी परेशान हुए।
विज्ञापन

यात्रियों ने तुरंत इसकी शिकायत स्टेशन अधीक्षक सुरजीत कुमार सिंह से की। उन्होंने संबंधित विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने जाँच की और पाया कि पानी की सप्लाई के वॉल्व में खराबी आ गई थी। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद वॉल्व को ठीक किया गया और पानी की सप्लाई सुचारू हो सकी, जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें