फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दिल्ली आने- जाने वाली पैसेंजर ट्रेनें लगातार निरस्त, यात्री परेशान

Sat, 25 Jul 2026 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
टूंडला स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेनें रद्द होने पर बैठे व लेटे रेलयात्रीसंवाद - फोटो : टूंडला स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेनें रद्द होने पर बैठे व लेटे रेलयात्री संवाद
विज्ञापन
टूंडला। साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के निकट मालगाड़ी के डिरेल होने के बाद पांचवें दिन भी दिल्ली आने जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं हो सका है। रेल प्रशासन ने टूंडला-दिल्ली रूट पर दबाव कम करने के लिए पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है। पैसेंजर ट्रेनों के लगातार निरस्त होने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी रागिनी सिंह ने बताया कि शनिवार को दिल्ली-दनकौर, शकूरबस्ती-दनकौर, दिल्ली-खुर्जा, दिल्ली-हाथरस किला, दिल्ली-खुर्जा, टूंडला-दिल्ली व आगरा सिटी-टूंडला-गाजियाबाद पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त कर दिया। ट्रेनों के लगातार निरस्त होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रेलयात्री मोहम्मद जामिल ने बताया कि उसका परिवार दो दिन से अलीगढ़ जाने के लिए परेशान है। फिरोजाबाद से टूंडला आता है, पता चलता है कि ट्रेन रद्द है।
वहीं, गाजियाबाद जाने वाले शाहीन ने बताया कि इस ट्रेन के न चलने से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों ने मांग की है कि अगर पैसेंजर ट्रेन दिल्ली तक नहीं जा पा रहीं तो उन्हें दादरी या गाजियाबाद तक चलाया जाना चाहिए। ताकि छोटी दूरी के यात्रियों को सहूलियत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें