फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गोमती एक्सप्रेस से गिरकर यात्री की मौत

Tue, 17 Sep 2024 03:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। गोमती एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान एक रेलयात्री का पैर फिसल गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रेलवे पुलिस ने उपचार के लिए भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सुरेश कुमार (50) निवासी अमहता अविगाव बाजार भोजपुर बिहार जा रहे थे। वह शिकोहाबाद में किसी परिचित के यहां आए हुए थे। रविवार शाम वह गोमती एक्सप्रेस से कानपुर जा रहे थे। उन्हें वहां से बिहार के लिए दूसरी ट्रेन से यात्रा करनी थी। जब वह गोमती एक्सप्रेस में चढ़े तभी अचानक उसका पैर फिसल गया। वह गंभीर घायल हो गया। जिसे जीआरपी ने उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके चलते जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें