साक्षात्कार लेते सीडीओ, बीएसए एवं अन्य अधिकारी। संवाद।
- फोटो : साक्षात्कार लेते सीडीओ, बीएसए एवं अन्य अधिकारी। संवाद।
फिरोजाबाद। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए बुधवार को साक्षात्कार हुए। हैरानी की बात यह रही कि इसमें बीएड योग्यता प्राप्त महिला अभ्यर्थी चपरासी (चौकीदार) के पद के लिए साक्षात्कार देने पहुंची। वहीं, स्नातक की डिग्रीधारी महिला रसोइया बनने के लिए इंटरव्यू में शामिल हुईं।
साक्षात्कार विकास भवन स्थित सीडीओ कार्यालय में आयोजित किए गए। इसमें पूर्णकालिक शिक्षिका, लेखाकार, चौकीदार और रसोइया के कुल 13 पदों के लिए इंटरव्यू हुए। चयन समिति में सीडीओ शत्रोहन वैश्य, बीएसए आशीष पांडेय सहित पांच सदस्यीय टीम मौजूद रही। बीएसए आशीष पांडेय ने बताया कि इन पदों के लिए विभाग को 35 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें 25 आवेदन सही पाए गए। साक्षात्कार में 18 अभ्यर्थी विभिन्न पदों के लिए उपस्थित हुए।
बीएसए ने बताया कि अभ्यर्थियों की योग्यता और अनुभव के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों की सूची शीघ्र जारी की जाएगी।