ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष पूरन सिंह लोधी का स्वागत करतीं महापौर व अन्य। स्रोतः भाजपा
- फोटो : ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष पूरन सिंह लोधी का स्वागत करतीं महापौर व अन्य। स्रोतः भाजपा
टूंडला। भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी का रविवार को जिले में प्रथम आगमन हुआ। टूंडला में महापौर कामिनी राठौर व अन्य पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने उनको फूल माला पहनाई। अध्यक्ष ने कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूर्ण रूप से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। जल्द ही जिले में आकर समीक्षा बैठक करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और ऊर्जावान नेतृत्व को सराहा। महापौर कामिनी राठौर ने कहा कि क्षेत्रीय अध्यक्ष के कुशल मार्गदर्शन और ऊर्जा से ओतप्रोत संबोधन से कार्यकर्ताओं में एक नए उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ है, जो आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।