फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: काम के दौरान गिरा मशीन का हिस्सा, श्रमिक की मौत

Fri, 27 Jun 2025 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस परिजन से करती जानकारी। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र की एक ग्लास फैक्टरी में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। मेंटीनेंस के कार्य के दौरान मशीन का हिस्सा गिरने से श्रमिक की मौत हो गई। जानकारी पर फैक्टरी मालिक उसे गाड़ी से आगरा की निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर आ गई। श्रमिक की मौत से परिजन के बीच कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना दक्षिण के कोटला मोहल्ला निवासी मनोज (35) पिछले दस साल से ढोलपुरा रोड स्थित टाइगर ग्लास में मेंटीनेंस का काम करता था। शुक्रवार शाम फैक्टरी में काम चल रहा था। एक मशीन को उपकरणों की मदद से उठाया जा रहा था। तभी अचानक मनोज के ऊपर मशीन का हिस्सा टूटकर गिर गया। जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। जानकारी पर फैक्टरी मालिक मौके के लिए दौड़ पड़े। उसे अपनी गाड़ी से लेकर आगरा के एक निजी अस्पताल पहुंच गए। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इधर सूचना मिलने पर परिजन मौके पर आ गए। काफी हंगामा काटा गया।
जानकारी पर थाना थाना लाइनपार प्रभारी राजेश पांडेय, उत्तर थाना प्रभारी संजुल पांडेय, दक्षिण थाना प्रभारी योगेन्द्रपाल सिंह मय फोर्स के मौके पर आ गए। करीब ढाई घंटे से शव मौके पर कार में रखा रहा। परिजन की माने तो मृतक तीन में दूसरे नंबर का भाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें