फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नुमाइश में पापड़ बेचने वाले की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Mon, 07 Jul 2025 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। नुमाइश में पापड़ बेचने वाले की रविवार देरशाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बदायूं के थाना उझानी निवासी 40 वर्षीय रिजवान उर्फ बंटी टूंडला के ठाकुर बीरी सिंह कालेज परिसर में चल रही नुमाइश में पापड़ की दुकान लगाई थी। रविवार रात्रि साढ़े आठ बजे करीब उसके बेहोशी की हालत में मैदान में पड़े होने पर नुमाइश मैनेजर जयराज ने पुलिस व उसके परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के मुताबिक मृतक रिजवान तीन भाइयों में सबसे बड़ा था तथा अविवाहित था। लंबे समय से मेलों में दुकान लगाने का काम करता था। नुमाइश मैनेजर ने बताया कि उसे बहुत तेज बुखार था। उसके बाद उसने शराब पी थी। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था। संभावना व्यक्त की जा रही है कि अधिक शराब पीने की वजह से उसकी मौत हुई है। मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें