फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: आयुध उपस्कर निर्माणी हजरतपुर में तेंदुए की अफवाह से दहशत

Thu, 30 Jan 2025 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। आयुध उपस्कर निर्माणी हजरतपुर में तेंदुए के देखे जाने की अफवाह से कर्मचारियों व उनके परिजन में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम व सुरक्षाकर्मी निर्माणी व आसपास के क्षेत्र में तेंदुए की तलाश में जुटी रहीं, लेकिन कहीं तेंदुए के कहीं कोई निशान नहीं मिले। है। अधिकारियों के मुताविक ये किसी की शरारत थी। आयुध उपस्कर निर्माणी में मंगलवार देरशाम एक तेंदुए को निर्माणी में देखे जाने की सूचना सुरक्षाकर्मियों को दी गई थी। तेंदुए की जानकारी से अधिकारियों ने अनाउंसमेंट कर ओईएफ के सभी कर्मचारियों और उनके परिजन से घर के अंदर रहने के लिए कहा गया था। साथ ही वन विभाग की टीम को इसकी जानकारी दी गई थी। ओईएफ में तेंदुए की जानकारी मिलते ही कर्मचारियों व उनके परिजन में दहशत फैल गई थी।
विज्ञापन

इसके साथ ही तेंदुए के हमले की आशंका से घरों में कैद हो गए थे। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ओईएफ के सुरक्षाकर्मियों के साथ तेंदुए की तलाश में जुट गए थे। देररात्रि तक तेंदुए की तलाश की जाती रही, तेंदुआ कहीं नहीं मिला। बुधवार सारे दिन तेंदुए की तलाश में वन विभाग की एक्सपर्ट टीमें व ओईएफ की सुरक्षा टीमें जांच में जुटीं रहीं, लेकिन तेंदुए के कहीं कोई निशान तक नहीं मिले। टीमों ने ओईएफ में तेंदुए जैेसे जानवर के न होने की रिपोर्ट दी है।

कैंटीन के पीछे मिला है नीलगाय के बच्चे का नोंचा हुआ शव
टूंडला। ओईएफ में तेंदुए की जानकारी पर सारी रात वन विभाग की टीम ओईएफ सुरक्षाकर्मियों के साथ तलाश करती रही, लेकिन तेंदुआ नहीं मिला है। वहीं बुधवार सुबह ओईएफ की कैंटीन के पीछे नीलगाय का एक बच्चा मृत हालात में मिला है, जो संभवत: किसी जानवर के हमले से घायल हुआ है।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने तेंदुआ देखे जाने की बात बताई थी। वन विभाग को बुलाया गया। वन विभाग की टीम व ओईएफ के सुरक्षाकर्मियों ने तेंदुए की तलाश की, कहीं ऐसा निशान नहीं मिला, कि वहां तेंदुए हो। यह मात्र अफवाह थी, जिसे किसी अराजक तत्व ने फैलाया।
विज्ञापन

अमित कुमार सिंह

महाप्रबंधक-ओईएफ, हजरतपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें