फिरोजाबाद। मेयर नूतन राठौर ने शनिवार को क्षेत्रीय पार्षद हरिओम वर्मा के साथ हनुमान रोड क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। क्षेत्र में पुरानी पाइप लाइन के लीकेज को ठीक करने के लिए चल रहे काम को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।
हनुमान रोड पर पुरानी पाइप लाइन में लीकेज होने के कारण टंकी से होने वाली पानी की आपूर्ति का प्रेशर कम होने पर कभी-कभी कई मोहल्लों में गंदा पानी पहुंचता है। इस समस्या के निदान के लिए महापौर के निर्देश पर लीकेज लाइन को ठीक करने का कार्य शुरू किया गया। शनिवार को महापौर ने मौके पर जाकर स्थिति को देखा और लीकेज जल्दी ठीक करने के निर्देश दिए।
पार्षद हरिओम वर्मा ने बताया कि 50 वर्ष पूर्व पड़ी आठ और छह इंची की लाइन लीकेज होने से चतुर्वेदी कंपाउंड, हनुमान रोड, रोशन गंज, दुर्गा नगर, मोहल्ला दुली, हनुमानगंज, चौबे जी के बाग क्षेत्र में आपूर्ति कम होने पर कभी-कभी दूषित पानी पहुंच रहा था। इस दौरान एक्सईएन यातायात अमरेंद्र गौतम, प्रमोद राजौरिया, हिमांशु वशिष्ठ, सुमित शर्मा आदि मौजूद रहे।