फिरोजाबाद। ग्रामीण अंचल में पानी के संकट से निजात दिलाने को पंचायतीराज विभाग खराब हैंडपंपों को चिह्नित कराएगा। डीएम चंद्र विजय सिंह के निर्देश के बाद ने डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने ग्राम पंचायत सचिवों के माध्यम से खराब हैंडपंपों की रिपोर्ट मांगी है।
जिले के ग्रामीण अंचल में 35 हजार से अधिक हैंडपंप लगे हैं। इन हैंडपंपों में काफी संख्या में हैंडपंप रिबोर होने हैं तो कुछ आंशिक रूप से खराब होने के कारण पानी नहीं दे रहे है। डीएम चंद्र विजय सिंह ने मुख्यमंत्री विकास कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान गांव में खराब हैंडपंपों को ठीक कराके पेयजल की आपूर्ति को सुचारु रखने के निर्देश दिए थे। डीएम के निर्देश देने के बाद डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने जिले के सभी पंचायतों के सचिवों के निर्देश दिए हैं कि अपनी-अपनी पंचायत के खराब हैंडपंपों की सूची तैयार करा लें। यदि कोई हैंडपंप रिबोर होना है कि तो उसकी सूची जलनिगम को भेजी जाए।