फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान आरओ, एआरओ को बताई नामांकन की बारीकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए तैनात निर्वाचन एवं सहायक निर्वाचन अधिकारियों को प्रशिक्षण विकास भवन सभागार में दिया गया। सहायक कार्मिक प्रभारी पीडी डीआरडीए देवेंद्र प्रताप सिंह ने आरओ एवं एआरओ को प्रशिक्षण के दौरान कहा कि कोराना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए एक-एक करके आवेदन फार्म लिया जाए। मास्क लगाने के साथ सैनिटाइजर का प्रयोग करें। इस दौरान नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी, प्रतीक चिह्न आवंटन के साथ ही साथ स्ट्रांगरूम में मतपेटिकाओं को जमा कराने तक की प्रक्रिया समझाई गई।
विज्ञापन

प्रभारी अधिकारी कार्मिक एवं सीडीओ चर्चित गौड के निर्देशन में बुधवार को विकास भवन सभागार में आरओ एवं एआरओ को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान सहायक कार्मिक प्रभारी पीडी डीआरडीए देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा निर्वाचन अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी काफी महत्वपूर्ण है। प्रत्येक आरओ एवं एआरओ को प्रधान, बीडीसी एवं ग्राम पंचायत सदस्य पद का नामांकन पत्र कैसे जमा होगा इसकी बारीकियां समझाईं।
उन्होंने बताया कि जिला पंचायत सदस्य पद के नामांकन जिला मुख्यालय पर दाखिल किए जाएंगे। इसके लिए सभी ब्लॉकों के हिसाब से आरओ, एआरओ की तैनाती की है। नामांकन पत्रों की जांच सभी अभिलेखों को क्रमवार देख लें। यदि कोई आपत्ति आए तो उसका निस्तारण कराएं। प्रशिक्षण के दौरान आरओ एवं एआरओ की उपस्थिति कम होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि वंचित शीघ्र प्रशिक्षण प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें