फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को लेकर यमुना की तलहटी पर चल रही तमंचा बनाने की फैक्ट्री

विज्ञापन
फिरोजाबाद: थाना मटसेना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तमंचा फैक्टरी चलाने वाले वाले दो अभियुक्त। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यमुना की तलहटी क्षेत्र में चल रही तमंचा बनाने की फैक्टरी को पुलिस ने बुधवार को पकड़ लिया। दो आरोपी पकड़े गए हैं तो एक मौके से फरार हो गया। आरोपियों के कब्जे से अध बने तमंचे व तमंचा बनाने के औजार बरामद किए है।
विज्ञापन

मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि मटसेना थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र को जानकारी मिली कि सिकहरा गांव के समीप यमुना किनारे फैक्टरी में कुछ लोग तंमचा बना रहे हैं। मटसेना पुलिस ने बताए गए स्थान पर दबिश देकर राहुल ओझा व राम निवासी कोटला रोड संतोष नगर को गिरफ्तार किया। अमरेश निवासी सिकहरा थाना मटसेना फरार हो गया। पुलिस ने मौके से आठ बने और पांच अधबने तमंचों के साथ तीन कारतूस, छह खोखा कारतूस, 25 नाल 315 बोर के तमंचे की, दो नाल 12 बोर के तमंवे की व बड़े पौने पर शस्त्र बनाने के औजार आदि बरामद किए।
आरोपियों को पूर्व में भी फिरोजाबाद पुलिस हथियार बनाने के आरोप में जेल भेज चुकी है जो जमानत पर रिहा होकर हथियार बनाने का कार्य करते थे।
पिता को भी पुलिस ने भेजा था तमंचा बनाने के आरोप में जेल
एसएसपी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि राहुल का पिता भी तमंचा बनाने का कार्य करता था। राहुल ने तमंचा बनाना अपने पिता से सीखा था। राहुल का छोटा भाई राम कुमार सप्लाई करता था। पंचायत चुनाव के लिए यमुना की तलहटी पर हथियारों को तैयार किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें