फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: चाय के खोखे के पास मिला पेंटर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पचोखरा। थाना रजावली क्षेत्र के इमलिया डेरी के पास मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान गांव इमलिया निवासी रूपेश कुमार (28) के रूप में हुई है। वह गुजरात में पेंटर का काम करता था।
विज्ञापन

सोमवार शाम को खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकले युवक के वापस न लौटने पर परिजन में चिंता थी। मंगलवार सुबह जब राहगीरों ने चाय के खोखे के पास उसका शव देखा तो परिजन को सूचना दी गई। खबर मिलते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी पर थाना रजावली पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन ने किसी जहरीले कीड़े के काटने से युवक की मौत होने की आशंका व्यक्त की है। वह अपने पीछे पत्नी माया देवी, दो बेटियों दिव्यांशी व जानवी और एक बेटे प्रतीक को छोड़ गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें