फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: प्रभातफेरी निकाल गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों को किया नमन

Sun, 28 Dec 2025 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
शहर में नगर कीर्तन कर प्रभात फेरी निकालते सिक्ख समाज के महिला-पुरूष। स्रोत संवाद - फोटो : शहर में नगर कीर्तन कर प्रभात फेरी निकालते सिक्ख समाज के महिला-पुरूष। स्रोत संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


शिकोहाबाद। सिख समुदाय के 10 वें गुरु गोविंद सिंहजी के साहिबजादों को शहीदी दिवस पर नमन किया गया। इस दौरान समाज की महिला-पुरूषों ने नगर कीर्तन एवं प्रभातफेरी निकालते हुए गुरु गोबिंद सिंह के बेटों की शहादत को याद किया।

सिख समाज के महिला-पुरूषों एवं बच्चों ने नगर कीर्तन किया। इससे पूर्व गुरूद्वारे में गुरबाणी का पाठ किया गया। नगर कीर्तन में आगे-आगे बैंडबाजे धुन बिखेरते हुए चल रहे थे। नगर कीर्तन सब्जी मंडी गुरुद्वारे से शुरू होकर कटरा बाजार, पक्का तालाब, तहसील तिराहा, नगर पालिका, स्टेट बैंक चौराहा, बड़ा बाजार होते हुए तिदरी स्थित गुरुद्वारे पर जाकर सम्पन्न हुआ। प्रभात फेरी का शहर में संजीव आहूजा एवं पालिकाध्यक्षा प्रतिनिधि राजीव गुप्ता ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर इंद्रजीत सिंह, हरचरण सिंह चन्नी, प्रतिपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, जसप्रीत सिंह, सतवीर सिंह, संजीव सलूजा, लवदीप सिंह, हरजीत सिंह, अमरजीत सिंह, परमजीत सिंह, मनदीप सिंह, गगन सिंह, ऋषभ गंभीर, हरभजन सिंह, अनिल सलूजा, गगन कपूर, विजय सलूजा, गौरव, गोलू चड्डा, संजीव आहूजा एवं सोनी गंभीर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें