फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली मां पद्मावती की शृंगार यात्रा

Fri, 30 Oct 2015 07:42 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जैन मुनि श्री अमित सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में मां पद्मावती की भव्य शृंगार एवं सम्मान यात्रा धूमधाम से निकाली गई। सैकड़ों भक्त यात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन

शोभायात्रा बर्फखाना चौराहा से शुरू होकर डाकखाना चौराहा होते हुए नसियाजी मंदिर पर पहुंची। शोभायात्रा में सबसे आगे घोड़ा बैंड चल रहा था। पीछे 108 सौभाग्यशाली महिलाएं अष्टद्रव्य, फल, फूल, मेवा, गुजिया और सोला में बने मिष्ठान एवं पोशाक एवं शृंगार का सामान लेकर चल रहे थे। इसके बाद मंदिर में मुनिश्री अमित सागर महाराज के मंगल प्रवचनों का आयोजन किया गया। विनोद कुमार जैन के निर्देशन में मां पद्मावती एवं धरणेंद्र बाबा का सम्मान एवं भव्य शृंगार किया गया। भगवान पारसनाथ की शांतिधारा का आयोजन किया गया। समारोह में वैद्य राजेश जैन, नितिन जैन, सुनील जैन, मुकेश जैन, पुष्पेंद्र मामा, गुलाबचंद्र जैन, आलोक, लकी, शीतल, वर्धमान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें