फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन बाद खुली बैंक, पुलिस ने की चेकिंग

Mon, 28 Mar 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
बैंक - फोटो : अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
 पांच दिन बाद बैंक खुली तो पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और यातायात पर सख्ती दिखाई। सुबह 11 से तीन बजे तक चले चेकिंग अभियान में पुलिस ने स्टेट बैंक के बाहर से बिना नंबर की करीब 14 बाइक सीज कर दीं। वहीं डग्गामार वाहनों के जाल कटवाए गए।
विज्ञापन

शहर में लूट की घटनाओं को रोकने के लिए सोमवार को पुलिस प्रशासन अलर्ट दिखा। एसपी सिटी संजीव वाजपेयी के निर्देश पर सिटी सर्किल के थानेदारों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में जहां बैंकों के बाहर चेकिंग की, वहीं बैंक आने वाले उपभोक्ताओं पर भी नजर रखी गई। संदिग्ध नजर आने वाले युवकों की तलाशी लेने के साथ ही उनसे पूछताछ भी की गई।  सीओ सिटी राजेश चौधरी ने टीएसआई मनोज यादव के साथ लोडिंग और डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने के साथ ही उनके जाल कटवा दिए। यात्रियों को जहां दिक्कत का सामना करना पड़ा, वहीं वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। भारतीय स्टेट बैंक के बाहर पुलिस को 14 बाइक बिना नंबर की मिली। काफी पूछताछ के बाद बाइकों के मालिक नहीं पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें सीज कर दिया। बस स्टैंड के सामने रोड पर खड़ी स्कूटी और दो बाइक यातायात विभाग की क्रेन से थाने भेज दीं। पुलिस द्वारा वाहनों को जब्त किए जाने पर उनके मालिक भी पहुंचे, लेकिन कागज पूरे न होने पर पुलिस ने बाइकों को नहीं दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें