फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवर ब्रिज के नीचे बन रहे शौंचालय का निर्माण का कार्य विरोध के चलते रुका

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के तहत क्लब चौराहा स्थित ओवरब्रिज के नीचे नौ लाख रुपये की लागत से बनवाए जा रहे शौचालय का निर्माण कार्य फिलहाल रोक दिया गया है। क्षेत्रीय दुकानदारों ने सोमवर को शौचालय को बनाने का विरोध किया था। विरोध के चलते नगर निगम के अधिकारी शौचालय निर्माण के लिए नए स्थान की तलाश में जुट गए हैं।
विज्ञापन

शहर में क्लब चौराहे से लेकर नगला मिर्जा चौराहा तक कोई सार्वजनिक शौचालय नहीं है। इससे राहगीरों के साथ-साथ आसपास के दुकानदारों एवं मंगल बाजार में फड़ लगाने वाले व्यापारियों को परेशानी होती है। इसके मद्देनजर नगर निगम द्वारा क्लब चौराहा के समीप ओवरब्रिज के नीचे दस सीटर शौचालय का निर्माण कराया जा रहा था। निगम ने संस्था को ठेका देने के साथ निर्माण कार्य शुरू करा दिया।
हालांकि सोमवार को क्षेत्रीय दुकानदारों ने इसका विरोध करते हुए जनप्रतिनिधियों से शिकायत की। इसके बाद नगर निगम अधिकारियों ने शौचालय का निर्माण रुकवा दिया। एक्सईएन अतुल पांडेय ने कहा कि शौचालय का निर्माण कार्य फिलहाल बंद करा दिया है। शौचालय निर्माण कराने के लिए दूसरी जगह की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें