फिरोजाबाद। यातायात पुलिस ने बुधवार को चेकिंग अभियान चलाया। यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए बड़े पैमाने पर चालान काटे गए और वाहन सीज किए गए।
टीआई महेश सिंह ने बताया कि निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले 169 वाहन चालकों के खिलाफ ओवरस्पीड के तहत चालान की कार्रवाई की गई। मानक से अधिक सवारियां बैठाकर संचालित किए जा रहे 62 ऑटो/ई-रिक्शा के विरुद्ध चालान किए गए। इसके अलावा क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वाले 2 ऑटो सीज किए गए व 14 के चालान किए गए। तेज आवाज में साउंड स्पीकर लगाकर वाहन चलाने वाले 02 ई-रिक्शा सीज किए गए तथा 12 के चालान काटे गए।
सड़कों पर खतरनाक तरीके से स्टंट करने वाली बाइकों के 3 चालान तथा 7 इको वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 562 अन्य वाहनों के खिलाफ भी वैधानिक चालान की कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सीट बेल्ट लगाएं, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं, नाबालिगों को वाहन न चलाने दें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करें। संवाद