फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बिना हेलमेट और नियमों की अनदेखी करने वाले 700 से अधिक वाहन चालकों के चालान

Wed, 04 Nov 2026 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
ट्रेफिक पुलिस के जैन मंदिर तिराहा पर तैनात होने के बावजूद बेखौफ होकर बिना हेलमेट के बाइक पर गुज - फोटो : ट्रेफिक पुलिस के जैन मंदिर तिराहा पर तैनात होने के बावजूद बेखौफ होकर बिना हेलमेट के बाइक पर गुजरते तीन युवक। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यातायात माह के तहत पुलिस ने मंगलवार को विशेष अभियान चलाया। कुल 700 वाहनों चालकों के चालान नियमों की अनदेखी के आरोप में किए गए।
विज्ञापन


टीआई महेश सिंह ने बताया कि स्पीड मीटर के माध्यम से मार्गों पर वाहनों की गति की जांच की गई, जिसमें निर्धारित गति सीमा से अधिक गति से वाहन चलाने वाले 157 वाहन चालकों के विरुद्ध ओवरस्पीड के तहत चालान काटे गए। मानक से अधिक सवारी बैठाकर संचालित किए जा रहे वाहनों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कुल 73 ऑटो/ई-रिक्शा के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। इसके अलावा विभिन्न अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 505 वाहनों के खिलाफ भी वैधानिक चालान किए गए। वाहनों में तेज आवाज में साउंड स्पीकर लगाकर चलने वाले 32 वाहनों के चालान किए गए तथा 2 वाहनों को सीज किया गया। वहीं, खतरनाक तरीके से स्टंट या ओवरस्पीड बाइकों चलाने वाले 4 चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 28 ड्राइविंग लाइसेंसों के निरस्तीकरण की संस्तुति/कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


एआरटीओ ने 20 ट्रक और चार बुलेट बाइक के चालान किए

एआरटीओ गौरीशंकर ठाकुर ने बताया कि यातायात माह के तहत जिले के विभिन्न मार्गों पर चेकिंग करते हुए वायु प्रदूषण के अभियोग में 10 ट्रकों के चालान किए गए। प्रत्येक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना आरोपित किया गया है। इसी प्रकार ध्वनि प्रदूषण में 10 ट्रकों के चालान किए गए। प्रत्येक पर 10 हजार का चालान किया है। बुलेट बाइक मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर संचालित करने में 4 के चालान किए गए। प्रत्येक पर 16 हजार रुपये की जुर्माना राशि आरोपित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें