फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पिता की दिव्यांगता पर टिप्पणी से आक्रोशित बालिका ने चार साल की मासूम के सिर में मारी थी ईंट

Sat, 26 Sep 2026 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र के हिमायूंपुर नाले की पुलिया इलाके में शुक्रवार दोपहर बच्चियों के विवाद में चार साल की मासूम के सिर में ईंट मारकर जानलेवा हमले के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पिता की दिव्यांगता पर पड़ोस में रहने वाली चार साल की मासूम ने जब टिप्पणी की तो 12 साल की बेटी इसे सहन नहीं कर सकी। उसने इस कदर आपा खोया कि मासूम के सिर में ईंट दे मारी। इससे मासूम बच्ची लहूलुहान होकर झाड़ियों में गिर पड़ी। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बालिका और उसके माता-पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे की है। 4 वर्षीय मासूम अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस की 12 वर्षीय बालिका उसे दुकान से खाने का सामान दिलाने के बहाने बहलाकर अपने साथ ले गई। रास्ते में बातचीत के दौरान जब मासूम ने आरोपी बालिका के पिता की दिव्यांगता पर आपत्तिजनक शब्द कह दिया। इससे वह आपा खो बैठी। गुस्से में आकर बालिका ने ईंट से प्रहार कर 4 साल की मासूम का सिर फोड़ दिया।
घटना के बाद काफी देर तक जब मासूम घर नहीं लौटी तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए। करीब दो घंटे बाद भट्ठे के पास झाड़ियों में बच्ची खून से लथपथ हालत में मिली। लहूलुहान अवस्था में देख परिजन के होश उड़ गए और वे तुरंत पुलिस को सूचना देते हुए उसे उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। यहां उसका इलाज चल रहा है। मामले में घायल बच्ची के परिजन ने थाना दक्षिण में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मामले की गहनता से जांच की जा रही है और नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
- संतोष कुमार सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें