फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से व्यापारी संगठनों में आक्रोश

Tue, 06 Aug 2024 02:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सिरसागंज में गल्ला व्यापारी राकेश जैन के साथ हुई दिनदहाड़े लूट की घटना की विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने निंदा की है। घटना का शीघ्र खुलासा किए जाने की मांग पुलिस प्रशासन से की है। कांग्रेस नेताओं ने सिरसागंज जाकर पीड़ित परिवार से भेंट की।गल्ला तिलहन दाल व्यापार समिति की सुनील पैगोरिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में सिरसागंज के व्यापारी राकेश जैन के साथ हुई लूट की घटना पर चिंता जाहिर की। लुटेरों के इतने हौंसले बुलंद है कि कहीं भी घटना को अंजाम दे रहे है। इससे साफ ही अपराधियों में पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि घटना का शीघ्र खुलासा करने के साथ नकदी बरामद नहीं की गई तो उच्चाधिकारी के साथ पार्टी हाईकमान को अवगत कराया जाएगा। निंदा करने वालों में किशन मुरारी, बॉबी गुप्ता, विनोद गुप्ता, निर्मल जैन, सतीश गुप्ता, संतोष गुप्ता, जवाहरलाल गुप्ता, सर्वेश गुप्ता, रिंकू गुप्ता, शिवदत्त गुप्ता, पंकज अग्रवाल, बंटू गुप्ता शामिल थे।
विज्ञापन

कांंग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधि मंडल सिरसागंज में लूट का शिकार हुए व्यापारी राकेश जैन के घर जाकर भेंट की। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से बात कराई। इस दौरान मुकेश गौड़, क्षेत्रपाल सिंह यादव,चंद्रकांत यादव, रामशंकर राजौरिया शामिल थे। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रामनरेश कटारा ने कहा कि पुलिस प्रशासन घटना को गंभीरता से ले। उन्होंने कहा कि व्यापारी नेता रविकांत गर्ग के माध्यम से पूरे घटनाक्रम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराया जाएगा।



लुटरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने गठित की चार टीमें
सिरसागंज। सिरसागंज में रविवार की सुबह गल्ला व्यापारी से हुई 7 लाख की लूट के मामले में पुलिस अभी भी लुटेरों का सुराग खोजने में जुटी है। वहीं पुलिस ने लुटरों की सुरागकसी के लिए चार टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन

रविवार को गल्ला व्यापारी राकेश जैन चंदौरिया के साथ काली पल्सर सवार बदमाशों ने एमजी पुरम कॉलोनी में 7 लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। वहां एक ओर बदमाशों की इस वारदात के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है। वहीं सोमवार को सिरसागंज के व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों ने पुलिस कप्तान से मुलाकात कर घटना के जल्द खुलासे की मांग की है। सिरसागंज प्रभारी वैभव कुमार सिंह ने बताया कि लुटरों की खोजबीन के लिए एसओजी और सर्विलांस टीम के साथ अन्य दो टीमों को लगाया गया है। साथ ही पुलिस उन रास्तों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, जहां से अपराधी गांधी मंडी में पहुंचे और लूट करने के बाद फरार हुए। सिरसागंज खाद्यान्न गल्ला समिति के अध्यक्ष विनय कुमार ने भी घटना की जल्द खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें