फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ओटीएस योजना धड़ाम, 419.23 करोड़ बकाया

Mon, 03 Feb 2025 10:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। विद्युत बकाएदारों को बिजली बिल में छूट दिए जाने के बाद भी योजना सुहागनगरी में धड़ाम हो गई। एक मुश्त समाधान योजना में पंजीकरण के बाद करीब 17.43 फीसदी उपभोक्ताओं ने ही पंजीकरण कराया है। इसमें से अधिकांश उपभोक्ताओं ने बिल जमा नहीं किया है। जिले में ऐसे करीब 30 हजार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए हैं, जिनमें 70 फीसदी की दोबारा जांच कर, करीब 80 से ज्यादा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।जिले के 2.41 लाख उपभोक्ता ओटीएस की पात्रता में आ रहे हैं, जिन पर निगम का करीब 419 करोड़ रुपये बकाया है। योजना में अब तक करीब 39.08 करोड़ की वसूली हो चुकी है, इससे कई गुना राजस्व बिना योजना में पंजीकरण के भी निगम को मिला है। ओटीएस में कुल पात्र उपभोक्ता के करीब 17.43 फीसदी ने पंजीकरण कराया है। लेकिन इनमें भी आधे उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने पंजीकरण के बाद भी बिल जमा नहीं कराया। ऐसे उपभोक्ताओं पर अब शिकंजा कसा जा रहा है। फिरोजाबाद जिले में 30 हजार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा चुके हैं।
विज्ञापन

ऐसे कनेक्शनों की जांच के लिए भी टीम गठित की गई है, जो घर घर जाकर सत्यापन कर रहे हैं। इनमें करीब 80 उपभोक्ताओं ने बिल जमा कराए बिना ही कनेक्शन जोड़ लिए, जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है।



समय से जमा कराएं बिल, आगे होगी कार्रवाई
उपभोक्ता अपना बिल समय से जमा करा दें, जो पंजीकरण करा चुके हैं वह भी पूरा बिल जमा करें। जिन्होंने पंजीकरण कराए हैं और बिल जमा नहीं किए हैं। उनके खिलाफ भी कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीवन प्रकाश, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें