फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: छह संवेदनशील और चार अतिसंवेदनशील केंद्र घोषित

Mon, 03 Feb 2025 10:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं। 24 फरवरी से परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। परीक्षाओं को सख्ती से कराने के लिए संवेदनशील और अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों की सूची बनाकर बोर्ड को भेज दी गई है। नकल की आशंका वाले कॉलेजों में सख्त पहरा रहेगा। सचल दल और पर्यवेक्षक भी तैनात किए जाएंगे। इन केंद्रों पर पुलिस के कड़े बंदोबस्त रहेंगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने नकल रोकने के लिए 6 केंद्रों को संवेनशील घोषित किया है। चार केंद्र अतिसंवेदनशील हैं। नकल को रोकने के लिए सबसे ज्यादा निगाहें एका और जसराना क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर रहेगी। डीआईओएस धीरेेंद्र कुमार ने बताया कि संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों की सूची शासन को भेज दी है। ऐसे केंद्रों पर अधिकारियों का सख्त पहरा रहेगा। पुलिस फोर्स भी अतिरिक्त रहेगा। एलआईयू भी इन केंद्रों पर निगाह रखेगी।
-
ये केंद्र बने संवेदनशील
शिव आदर्श इंटर कॉलेज पैढ़त, राजकीय इंटर कॉलेज नसीरपुर, महाराज सिंह इंटर कॉलेज हैबतपुर, राजवीर सिंह इंटर कॉलेज नगला धारू, राणा प्रताप सिंह इंटर कॉलेज भौडेला टूंडला, अजब सिंह इंटर कॉलेज हरगनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन




अतिसंवेदनशील केंद्र

किसान इंटर कॉलेज एैलई, आर्य जनता इंटर कॉलेज पैंगू, स्वामी सर्वानंद इंटर कॉलेज नगला पेज, शांति पब्लिक स्कूल गदोखरि सिरसागंज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें