फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल पर भी दिखेगा जिले की 18 ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों का ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले की 18 ग्राम पंचायतों में वार्षिक कार्यों का ब्योरा अब गूगल प्रो वेबसाइट पर भी दिखाई देगा। ग्राफिकल इंफोरमेंशन सिस्टम के तहत जिले के सभी नौ ब्लॉकों की दो-दो पंचायतों में विकास संबंधित कार्य इस साइट पर अपलोड किए जाएंगे। ऐसे में कोई भी व्यक्ति उक्त गांव में होने वाले विकास कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन

जिले की ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों का लेखा-जोखा अब गूगल प्रो वेबसाइट पर भी सर्च किया जा सकता है। जीआईएस बेस्ड प्लान यानि ग्राफिकल इंफोरमेंशन सिस्टम के तहत शुरूआती तौर पर फिलहाल जिले के सभी नौ ब्लॉकों की दो-दो यानि कुल 18 ग्राम पंचायतों का लेखा-जोखा अपलोड किए जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। ग्राम पंचायतों की वार्षिक कार्य योजनाओं को केएमएल फाइल के जरिए गूगल प्रो वेबसाइट पर अपलोड करा दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक फिलहाल सभी नौ ग्राम पंचायतों में गत तीन वर्षों में हुए विकास कार्य एवं आगामी दिनों होने वाले विकास कार्यों की कार्य योजना का खाका तैयार कर लिया गया है। खास बात यह है कि ग्राम विकास कार्यों में पारदर्शिता के लिहाज से की जा रही इस पूरी कवायद के चलते देश अथवा अन्य किसी स्थान पर मौजूद व्यक्ति उक्त जीआईएस प्लान को सर्च कर ग्राम विकास कार्यों के बारे में लाइव जानकारी प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें