फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: एक्सईएन के खिलाफ चार्जशीट जारी करने का आदेश

Wed, 16 Apr 2025 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
कर करेत्तर की समीक्षा करते डीएम रमेश रंजन। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। डीएम रमेश रंजन ने कर-करेत्तर की समीक्षा करते हुए जसराना क्षेत्र में विद्युत बकाया की कम वसूली पर एक्सईएन से स्पष्टीकरण मांगने तथा फिरोजाबाद के एक्सईएन के बैठक में नहीं आने पर चार्जशीट जारी करने का आदेश दिया। एसडीएम से कहा कि तहसीलों में लेखपाल, अमीन निलंबित हैं तो उन्हें तत्काल बहाल करें ताकि राजस्व वसूली में तेजी आ सके।
विज्ञापन

डीएम कलेक्ट्रेट सभागार में वसूली की समीक्षा कर रहे थे। खनन, वाणिज्य, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन, आबकारी, परिवहन, विद्युत के साथ-साथ तहसीलों के कर-करेत्तर वसूली की बिंदुवार समीक्षा की। बिजली विभाग की वसूली की समीक्षा में जसराना तहसील में 54 प्रतिशत वसूली पर डीएम नाराज दिखे। एक्सईएन जसराना से स्पष्टीकरण मांगने एवं फिरोजाबाद के एक्सईएन के नहीं आने पर चार्जशीट जारी करने के आदेश दिए। टूंडला तहसील में वसूली 60 प्रतिशत होने पर तहसीलदार से स्पष्टीकरण मांगा। डीएम ने कहा कि हर तहसील में वसूली 90 प्रतिशत से ऊपर होनी चाहिए। अमीन को भ्रमण में लगाएं और निगरानी खुद करें।
एडीएम विशुराजा, एडीएम न्यायिक संगीता गौतम, एसडीएम सदर सतेंद्र सिंह,टूंडला अनुराधा सिंह, जसराना पुष्पेंद्रपाल सिंह,शिकोहाबाद कृतिराज सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें