फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले स्कूल, दोस्तों से मिल खिले चेहरे

Mon, 19 Jan 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 शीतकालीन अवकाश के कारण बंद चल रहे स्कूलों में सोमवार से बच्चों की चहल-पहल दिखी। सरकारी, परिषदीय और प्राइवेट स्कूलों में छात्र-छात्राएं पहुंचे। हालांकि पहले दिन छात्र संख्या कम रही। गणतंत्र दिवस की तैयारियां भी सोमवार से शुरू हो गईं।
विज्ञापन



ठंड के कारण कक्षा आठवीं तक के विद्यालय पिछले कई दिनों से बंद चल रहे थे। सोमवार को कई दिन बाद स्कूल खुले तो बच्चे भी दोस्तों से मिलने पहुंचे। किसी के चेहरे पर खुशी तो किसी के चेहरे पर काफी समय बाद सर्दी में जल्दी उठकर स्कूल आने का तनाव दिख रहा था। 26 जनवरी के लिए देशभक्ति गीतों की रिहर्सल, परेड और राष्ट्रगान की तैयारियां भी होती रहीं। छात्र सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी में व्यस्त रहे।



परिषदीय स्कूलों में लटका ताला
करीब 28 दिन से बंद चल रहे परिषदीय स्कूल भी सोमवार को खुल गए, लेकिन अधिकांश में ताला लटका मिला। जो खुले थे वहां छात्र संख्या बेहद कम रही।



छुट्टी को लेकर रही संशय की स्थिति
सोशल मीडिया पर अवकाश को लेकर चली गलत खबर के बाद लोगों में छुट्टी को लेकर संशय की स्थिति बनी रही। लोग फोन पर संपर्क करते रहे। इसके चलते कई निजी और परिषदीय स्कूल बंद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें