फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी छपैटी में गोदाम से लाखों की चोरी

Mon, 19 Jan 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 दक्षिण कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बड़ी छपैटी स्थित गोदाम के ताले तोड़कर चोर हजारों की नकदी और लाखों रुपये का माल चोरी कर ले गए। घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों का आरोप था कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में बदमाशों की चहल कदमी देखी गई थी। पुलिस को सूचना दी लेकिन सुरक्षा के लिए कोई ठोस पहल नहीं की।
विज्ञापन



मोहल्ला टीला इंद्रानगर निवासी हरगोविंद गुप्ता का बड़ा छपैटी में चूड़ी का गोदाम है। शनिवार रात वह गोदाम बंद कर घर गए थे। रविवार को अवकाश होने के कारण उन्होंने गोदाम नहीं खोला था। सोमवार सुबह वह गोदाम खोलने पहुंचे तो ताले टूटे हुए थे। पीड़ित ने शोरगुल किया तो आसपास के लोग जमा हो गए। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित ने कहा बदमाश गोदाम में रखी करीब 25 हजार रुपये की नकदी और 250 फैंसी चूड़ी के तोड़े ले गए हैं।


 चोरी गए तोड़ों की कीमत करीब एक लाख रुपये है। लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश था। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से बदमाशों की चहलकदमी देखी जा रही है। इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। इसके बाद भी पुलिस सक्रिय नहीं हुई और चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें