फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामसभा की खुली बैठक में उठाया विकास का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
कठफोरी। क्षेत्र के विकास के लिए ग्राम सभा की खुली बैठक का आयोजन कस्बा कठफोरी में ग्राम पंचायत अधिकारी बृजकिशोर की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास के लिए सात प्रस्ताव दिए।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी बृजकिशोर यादव को ग्रामीणों द्वारा दिए गए प्रस्तावों में संपर्क मार्गाें के निर्माण और पानी की निकासी की मांग की गई। ग्राम पंचायत अधिकारी ने भवन निर्माण श्रमिकों से रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की। उन्होंने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि रजिस्ट्रेशन के बाद आप लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
इसके साथ ही ग्रामीणों को मातृत शिशु, बालिका ममद योजना, विकलांगता सहताया योजना, महात्मा गांधी पेंशन योजना इसके साथ ही अन्य योजनाआें के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया। इस दौरान जोरावर सिंह बघेल, दिलाशाराम, रामकिशोर, चंद्रभान, रामपूत सिंह, हरी वाल्मीकि, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें