थाना घेराव कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते पूर्व मंत्री जयवीर सिंह
जिले भर में चल रहे थाना घेरो आंदोलन मुहिम के चलते रविवार को भाजपा नेता ठा जयवीर सिंह के नेतृत्व में सेकड़ों भाजपाइयों ने थाना नगला खंगर के सामने धरना प्रदर्शन किया।
धरने में पूर्व मंत्री ठा जयवीर सिंह, अतुल प्रताप सिंह, आनंद सिंह, डा शोभित सिंह, सोनी शिवहरे, सुधीर तिवारी, ब्रजेश सिंह, सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे। ठा जयवीर सिंह ने कहा यह कैसा विरोधाभास है कि गरीबों, मजदूरों और किसानों पर जिस सरकार में जुर्म किए जा रहे हों उसके मुखिया खुद को धरती पुत्र कहते हैं। अब जनता समझ गई है और आगामी चुनाव में सबक सिखाने को बेताब है। जनता को छोड़िए इस सरकार में पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। इन साढे़ चार वर्षों में पुलिस पर जितने हमले यूपी में हुए हैं उतने और किसी भी प्रदेश में नहीं हुए। लोगों को हाल ही में हुए नगला खंगर कांड व रजौरा कांड से सबक लेना होगा। अतुल प्रताप ने समाजवादी पार्टी को परिवार व रिश्तेदारों की पार्टी बताया। थाना नगला खंगर पुलिस को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वाले अन्य लोगों में सर्वेश भदौरिया, विजय सिंह तोमर, बर्फ सिंह तोमर, बबलू, ब्रजमोहन वैश्य, डा राजेंद्र सिंह, सोनी प्रधान, नितिन सिंह आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।